पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगे पूरी नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

मांगे पूरी नहीं होने पर अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाखड़ाब्यास एंप्लाइज यूनियन शाखा के कर्मचारियों ने अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगा उनके खिलाफ मोर्चा खोला। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक 28 सितंबर तक कर्मिक भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। सिवाह स्थित बीबीएमबी कार्यालय के सामने शनिवार को भाखड़ा ब्यास एंप्लाइज यूनियन ने मांगों को लेकर कर्मिक भूख हड़ताल शुरू कर दी।

प्रधान विशंबर सिंह रोहताश ने संयुक्त रूप ने आरोप लगाया कि बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों ने साजिश के तहत उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया है। यूनियन ने चेतावनी दी कि अधिकारियों की तानाशाही पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कर्मचारी 28 सितंबर तक हड़ताल करेंगे।