पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कार खैंची का क्रिकेट नर्सरी के लिए चयन

संस्कार खैंची का क्रिकेट नर्सरी के लिए चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सेक्टर-18स्थित रॉयल क्रिकेट एकेडमी के 12 वर्षीय खिलाड़ी संस्कार खैंची का चयन चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी में होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रिकेट नर्सरी से देश को हरभजन सिंह, युवराज सिंह हरविंदर सिंह जैसे खिलाड़ी मिले हैं। संस्कार खैंची के पिता भीम सिंह मां मीना खैंची ने बताया कि कोच वीरेंद्र लठवाल से प्रशिक्षण पाकर उनका बेटा चयन के ट्रायल दे रहा है। पिछले 6 महीने में करीब 6 हजार विद्यार्थी ट्रायल दे चुके हैं। इनमें से 14 बच्चों का चयन हो पाया है। संस्कार का चयन होने पर परिवार एकेडमी में खुशी की लहर है। इस अवसर पर सेक्टर-18 वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान गुरदीप सिंह, काबुल सिंह, जय शर्मा, संजय, अर्थ आकाश मौजूद रहे।

पानीपत . संस्कारखैंची को सेक्टर-18 के वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गुरूदीप सिंह बैट देकर सम्मनित करते हुए।