पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिसकर्मियों ने बैंक लोन मिलने का रोना रोया

पुलिसकर्मियों ने बैंक लोन मिलने का रोना रोया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुलिस कप्तान बी सतीश बालन ने पुलिस कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन में एक वेलफेयर मीटिंग बुलाई। इसमें जिलेभर के डीएसपी, थाना प्रभारी, चाकी प्रभारी और पुलिस लाइन के कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि लाइन के सामने जीटी रोड पर जो कट बना है। इस पर आए दिन सड़क हादसा होता है। इन हादसों में कितने ही लोगों की जाने जा चुकी है। इसलिए इस कट के सामने कोई ब्रेकर बनवाया जाए। इस पर बी सतीश बालन ने टीएसआई (केयर टेकर सबइंस्पेक्टर) को आदेश दिए कि वह एलएंडटी नेशनल हाईवे अथाॅरिटी से बात करके कट का समाधान करवाए।

वहीं कुछ पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि वह चुनाव में ड्यूटी के चलते मतदान नहीं कर पाते। वह अपने मतदान करने के अधिकार का उपयोग करना चाहते हैं। इस पर उन्होंने वेलफेयर एंड ट्रैफिक प्रभारी सतपाल सिंह को पुलिस कर्मचारियों के मतदान फार्म 12, 12ए की प्रबंध करने के आदेश दिए है।

सतपाल ने बताया कि कर्मचारी फार्म 12, 12ए को भरकर उनके साथ अपने पहचान पत्र की एक फोटो कापी लगा देंगे। यह फार्म 22 से 28 सितंबर तक भरें जाएंगे। फार्म भरने वाले कर्मचारियों को ऑनलाइन रिकार्ड की जांच की जाएंगी। कर्मचारी जिस बूथ की ड्यूटी पर तैनात होगा उसी पर वह मतदान कर करेंगे।

पुलिस कर्मचारियों की तीसरी समस्या बैंकों से लोन मिलने की थी। इसके लिए बालन ने बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर सुभाष दुआ को पहले से ही मीटिंग में बुला रखा था। बुआ ने कहा कि पुलिस कर्मचारी उनके बैंक में सैलरी अकांउट खुलवाएं। उनको लोन जैसी किसी भी समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

बी सतीश बालन