पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडी विद्या मंदिर में बच्चों ने नृत्य से मोहा

एसडी विद्या मंदिर में बच्चों ने नृत्य से मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | एसडीविद्या मंदिर जूनियर विंग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्रथम के 480 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल मीनाक्षी श्रॉफ ने मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के सदस्य रघुनंदन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अनूप गर्ग और श्रवण कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना \\\"नंदू सबका प्यारा है\\\' से किया। \\\"नटखट यमुना के तट पर बंसी बजाए\\\' गीत पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। बच्चों ने \\\"पार्टी तो बनती है\\\' और पंजाबी गीतों पर नृत्य भी पेश किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें शामिल होकर अभिभावक काफी खुश नजर आए। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा पहन कर \\\"कैटवॉक\\\' भी किया। अंत में रेणुका सिंगला ने बच्चों को पुरस्कृत किया और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने भी बच्चों के प्रदर्शन की तारीफ की।

पानीपत. जीटीरोड स्थित एसडी विद्या मंदिर जूनियर विंग में आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते विद्यार्थी।