पानीपत. यमुना एनक्लेव के पास चार बदमाशों ने सरस्वती विहार निवासी राजमुकुट सिंह पुत्र तेलू सिंह पर हमला कर दिया। पिटाई करने के बाद
मोबाइल और नगदी छीनकर फरार हो गए। थाना सिटी में दी शिकायत में राजमुकुट ने बताया कि वह काम से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह यमुना एनक्लेव के पास पहुंचा तो उस पर अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाश उससे मोबाइल और नगदी छीनकर फरार हो गए। राजमुकुट की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श़ुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं चल पाया था।