- Hindi News
- हथवाला गांव में कानूनी साक्षरता शिविर 28 को
हथवाला गांव में कानूनी साक्षरता शिविर 28 को
पानीपत| लोगोंको सस्ता और शीघ्र न्याय दिलवाने के लिए हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 28 सितंबर को सुबह 10 बजे हथवाला में कानूनी जागरुकता शिविर लगाया जाएगा। गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होने वाले इस शिविर को लीगल एंड काउंसलर सुरेंद्र सिंह पैरा लीगल वालिंटियर रिंकू संबोधित करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम परमिंद्र कौर ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कैंप का लाभ उठाएं।