- Hindi News
- समय के साथ बदला नजारा, विवाद को मिला राजनीतिक संरक्षण
समय के साथ बदला नजारा, विवाद को मिला राजनीतिक संरक्षण
गोरक्षादल से जुड़े लोगों की बेरहमी से पिटाई की सूचना पानीपत सहित पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई। पानीपत के गांवों से ही नहीं अन्य जिलों से भी गोरक्षा दल के सदस्य थाना शहर में जुटने लगे। इधर चुनावी माहौल होने के कारण विवाद को राजनीतिक संरक्षण भी मिल गया।
भाजपा नेताओं को देखकर कांग्रेस प्रत्याशी के भाई भी थाना पहुंच गए। भाजपा जिला सचिव रविंद्र भाटिया को भी पुलिस ने थाने में बंद कर दिया था। भाजपा नेता संजय भाटिया, राजीव आहूजा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इस बीच शहर से भाजपा की प्रत्याशी रोहिता रेवड़ी अपने पति सुरेंद्र रेवड़ी के साथ थाने पहुंच गई। कुछ देर बाद ग्रामीण प्रत्याशी महिपाल ढांडा भी पहुंचे। वहीं कांग्रेस के शहर से संभावित प्रत्याशी बुल्ले शाह के भाई रवि शाह भी थाने में जमे रहे।
दोपहर2:45 बजे
कईपुलिस कर्मियों ने दौड़ते हुए आचार्य आजाद आर्य को लालबत्ती के पास पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। एक ऑटो को रोककर उन्हें उसमें सीटों के बीच में डाला और पुलिस कर्मियों ने सीट पर बैठकर उसे पैरों से कुचलते हुए बस स्टैंड की साइड से सीटी थाना की तरफ लेकर पहुंचे। रेलिंग के ऊपर से धक्के देते हुए और लाठियों से वार करते हुए अर्धनग्न हालत में सड़क से घसीटते हुए उन्हें शहर थाना में पहुंचाया गया। अन्य पुलिस कर्मी रविंद्र भाटिया, सुभाष गढ़ी छाजपुर, एक महिला कुछ अन्य समर्थकों को पकड़ कर शहर थाना लेकर पहुंचे।
दोपहर3:10 बजे
शहरथाना में गोरक्षक, आर्य समाज से जुड़े लोग और भाजपा पदाधिकारी पहुंचना शुरू हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, संजय भाटिया, भाजपा पानीपत शहरी उम्मीदवार रोहिता रेवड़ी उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी, भाजपा पानीपत ग्रामीण उम्मीदवार महीपाल ढांडा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नेता जितेंद्र जुनेजा, गुलशन तलूजा, पार्षद लोकेश नागरू, दुष्यंत भट्ट मौके पर पहुंचे। भाजपा समर्थक युवाओं ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। 20 मिनट लगे जाम से फिर वाहनों का आवागमन रुक गया। डीएसपी जोगेंद्र राठी ने जाम लगाए लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और बातचीत के लिए सिटी थाना में ले गए।
शाम4 बजे
गोरक्षादल के विभिन्न स्थानों से सदस्य पहुंचे। मामले में पर रोष जताते हुए सिटी थाना के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कालवा गुरुकुल से स्वामी धर्मदेव, दयानंद मठ रोहतक से स्वामी ब्