पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋषियों की पुकार पर भगवान विष्णु ने लिया अवतार

ऋषियों की पुकार पर भगवान विष्णु ने लिया अवतार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री राम ने विजय धनुष तोड़ जीता दिल

विजयधनुष तोड़ने के लिए दूर-दूर से राजा महाराजा पहुंचे। गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम लक्ष्मण भी सीता स्वयंवर में पहुंचे। राजाओं ने बारी-बारी धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन धनुष तोड़ने की बात तो दूर, कोई उसे हिला भी नहीं सका। गुरू विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्री राम धनुष तोड़ने के लिए तैयार हुए

श्री गीता मंदिर के प्रांगण में श्री जनकपुरी सेवा समिति, पानीपत द्वारा स्वामी गीतानंद महाराज की पावन छत्रछाया स्वामी अवशेषानंद महाराज के सानिध्य में मंगलवार को श्री सीता स्वयंवर समारोह आयोजित किया गया।

पंडाल को रंग-बिरंगी लाइटों लड़ियों से बड़ा ही आकर्षक सजाया गया। ऐसा लगा मना स्वर्ग से देवता सीता स्वयंवर में पुष्प वर्षा करने के लिए पहुंच गए हो। भगवान शंकर द्वारा सुसज्जित धनुष को तोड़कर भगवान राम ने स्वयंवर में उपस्थित ऋषि-मुनियों का दिल जीत लिया। जैसे ही भगवान श्री राम ने धनुष तोड़ा मंदिर परिसर में भव्य आतिशबाजी शुरू हो गई।

भगवान श्रीराम शिव शंकर के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। स्वयंवर के बाद आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि काजल बठला, सीनियर डिप्टी मेयर पानीपत सुभाष बठला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समिति के प्रधान राजू चावला सदस्यों ने फूल मालाएं, शाल स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

मंच का संचालन युधिष्ठिर शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रभु दयाल चावला, अवतार सिंह, पूरन चंद मुथरेजा, राजू चावला, सुरेश बवेजा, दर्शन बवेजा, संत कुमार अग्गी, देवेंद्र माटा, गुलशन चावला, चमन लाल मुथरेजा, गिरीश बजाज, दयानंद अग्गी, सुरेंद्र बजाज, डिंपल बवेजा, पप्पू मखीजा, गुलशन कामरा, सुनील थम्मन, संजय चावला, सूरज बवेजा, मोहन लाल गंगवानी, जुग्गी चावला, चंद्र प्रकाश चावला, युधिष्ठिर शर्मा, दर्शन सलूजा नवीन खन्ना मौजूद रहे।

पानीपत . रामलीलामें सीता स्वयंवर के दौरान भगवान राम के स्वरुप की आरती उतारते मुख्य अतिथि।