- Hindi News
- हमें जानना है \"महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या किया\'
हमें जानना है-\"महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या किया\'
गैर सरकारी संगठन \\\'प्रिया\\\' ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया
भास्करन्यूज | पानीपत
हरियाणाराज्य, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस तरक्की के साथ आए परिवर्तन से लोगों की सोच और व्यवहार में भी परिवर्तन आना चाहिए। विशेषकर महिलाओं के प्रति, लेकिन प्रदेश की महिलाओं की स्थिति आज भी बेहतर नहीं है।
प्रदेश की जनता के प्रतिनिधियों और सरकार को इस आेर ध्यान देना चाहिए। महिला सुरक्षा को राजनीतिक पार्टियां मुख्य मुद्दा बनाएं, ऐसी सोच लिए प्रयास शुरू किया है गैर सरकारी संगठन \\\"प्रिया\\\' ने। \\\"कदम बढ़ाओ\\\' अभियान की संयोजक नंदिता भट्ट अपने जैसे युवाओं को साथ लेकर इस बार चुनावी प्रत्याशियों को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंप कर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग कर रही हैं।
अभियान में शामिल कॉलेज और स्कूलों के युवा लड़के-लड़कियां प्रदेश में महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता बदलने के लिए राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से अपील कर रहे हैं कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को अपने मुद्दों में प्राथमिकता पर रखें।
शुभम, अंकिता, मनीषा, कल्याणी, रश्मि, सुनीता, जतिन, पूजा प्रिया ने पानीपत के चुनावी मैदान में प्रत्याशियों से मिलने के बाद अपने अनुभव साझा किए। युवा मंडली का नेतृत्व कर रहे रवींद्र और महेश ने प्रत्याशियों को शपथ भी दिलवाई।
इस मुहिम में ओपी जिंदल विवि, सोनीपत और भगत फूल सिंह महिला विवि के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षण संस्थाओं से छात्र-छात्राएं सक्रियता के साथ भाग ले रहे हैं। अब इनकी योजना प्रदेश के बड़े जिलों रोहतक, हिसार, अंबाला और राजधानी चंडीगढ़ में शहरी ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर वहां के लोगों और चुनावी प्रत्याशियों को महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के बारे में बताना है।
कार्रवाई होने पर पीएम को भेजेंगे ज्ञापन : रवींद्र
संयोजकरवींद्र ने कहा कि आज महिला की सामाजिक स्थिति चिंताजनक है। वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाओं का सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान है। हम यह जानना चाहते हैं कि वोट लेने वालों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या किया। उन्होंने बताया कि यदि नेता चुनाव के बाद इसे लागू नहीं करते हैं तो डीसी के माध्यम से सीएम, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे।
पानीपत. गैरसरकारी संगठन \\\'प्रिय