पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवा बदल देगी जींद की रैली : निशान मलिक

हवा बदल देगी जींद की रैली : निशान मलिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपतग्रामीण से इनेलो के प्रत्याशी निशान सिंह मलिक ने कहा 25 सितंबर को जींद में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि यह रैली प्रदेश में इनेलो की हवा बदल देगी। ज्ञात हो कि इनेलो पूर्व उपप्रधानमंत्री और इनेलो के संस्थापक देवीलाल की जयंती पर 25 को जींद में रैली आयोजित कर रहा है।

रैली को लेकर ग्रामीणों को न्योता देने के क्रम में निशान मलिक मंगलवार को आर्य नगर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा लोगों के हितों की बात की है। ऐसे गरीबों की बात उठाई गई, जिसे दूसरी पार्टी की अपनी ओर आने तक नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि इनेलो ने ही असल में 36 बिरादरी के हित के बारे में सदा सोचा।

कांग्रेस ने इनेलो की नीतियों को ही आगे बढ़ाया है। मलिक धूप सिंह नगर और शक्ति नगर भी गए। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र कालखा, ग्रामीण हलका अध्यक्ष कुलदीप राठी, शेर सिंह खर्ब, डॉ. यशपाल ढांडा, जितेंद्र मलिक, राममेहर कुंडू, बलजीत बाल्मीकि, कृष्ण चंदौली और राम कुमार नंबरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पानीपत . लघुजनसभा को संबोधित करते इनेलो प्रत्याशी निशान मलिक अन्य।