- Hindi News
- भाजपा ने देशवासियों को दी बेहतर सुविधाएं : ढांडा
भाजपा ने देशवासियों को दी बेहतर सुविधाएं : ढांडा
पानीपतग्रामीण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा देश में नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में देशवासियों को जो सुविधाएं प्रदान हुई, वे कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं मिल पाई।
कांग्रेस के शासन मे बीते 10 साल में देश और प्रदेश का जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती है। महिपाल ढांडा मंगलवार को शहर की हरि सिंह काॅलोनी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को खोखला करने का काम किया है। पेट्रोल डीजल से सरकार का नियंत्रण हटा निजी कंपनियों के हाथ सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है।
महंगाई केवल कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण बढ़ी है। इस अवसर पर अनुज गोयल, वीरेंद्र सिवाह, अजय सिवाह, पवन जिंदल, संदीप सिंगला, ईश्वर मास्टर, इंद्रजीत, आजाद सिंह, सूबेसिंह, मोहनलाल, ईश्वर सिंह, अजमेर मलिक गोविंद पहलवान मौजूद रहे।
पानीपत . लोगोंको संबोधित करते भाजपा के ग्रामीण प्रत्याशी महिपाल ढांडा।