अमित मिस्टर निशांत बनीं मिस फ्रेशर
पानीपत | आर्यपीजी काॅलेज के एमएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्रथम वर्ष का अमित मिस्टर फ्रेशर छात्रा निशांत मिस फ्रेशर चुनी गई। आर्य पीजी काॅलेज में मंगलवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डाॅ. जगदीश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सभी का सम्मान करने की भावना जरूर होनी चाहिए। दूसरों को सम्मान देना ही हमारी संस्कृति है। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अंत में प्रथम वर्ष का अमित मिस्टर फ्रेशर छात्रा निशांत मिस फ्रेशर के चुनी गई। इस अवसर पर अनिल वर्मा, डाॅ. शिवनारायण, संदीप गुप्ता, दिव्या, रेनू, श्वेता, नितेश, निधि, विनीत और प्रो. सतबीर मौजूद रहे।