थर्मल की काॅलोनी में सुरक्षा राम भरोस
थर्मल | पानीपतथर्मल पावर प्लांट में कार्यरत कर्मियों को अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है। कर्मियों का कहना है कि जब से पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप में हत्या लूट की घटना हुई, तब से कर्मी सहमे हुए हैं कर्मचारी यूनियन के प्रधान जयबीर मान ने बताया कि रिहायशी कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर जो सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। वे तो किसी वाहन की प्रविष्टि करते हैं और ही किसी आगंतुक से कोई जानकारी लेते हैं। ऐसे में कोई भी असामाजिक आपराधिक तत्व काॅलोनी में प्रवेश कर किसी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो सकता है। मान ने कहा कि यदि थर्मल प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं देता तो यूनियन आंदोलन करेगी। सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि यूनियन थर्मल प्रशासन को पहले ही इस संबंध में नोटिस भेज चुकी है।