- Hindi News
- \"भारत मंगलयान को मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित करने वाला विश्व का चौथा देश\'
\"भारत मंगलयान को मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित करने वाला विश्व का चौथा देश\'
पानीपत | मंगलयानके मंगल ग्रह कक्षा में स्थापित होने पर एसडी कॉलेज में बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. अनुपम अरोड़ा ने छात्रों को मंगलयान प्रोजेक्ट के बारे जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि यह अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की सबसे महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह सफलता प्रत्येक नागरिक के लिए सम्मान गर्व का प्रतीक है।
मंगलयान को मंगल ग्रह कक्षा में स्थापित करने वाला भारत एशिया का पहला और विश्व का चौथा देश है। इस मिशन की टीम में शामिल वैज्ञानिक के बारे में परिचय कराया के. राधाकृष्णन, एस. किरन कुमार, वी अदिमूर्ति, मिलसवामी अनादुरई, बीएस चंद्रशेखर, पी रॉबर्ट, सुबीया अरुनन, वीके सबराजु, पी एकम्बरम, पी कुनीकुणन, एसके शिवकुमार बी. जयकुमार के सम्मान में कॉलेज के विद्यार्थियों स्टाफ ने खड़े होकर तालियां बजाकर वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना की।
पानीपत . एसडीपीजी कालेज में मंगलयान के बारे बताते प्रिंसिपल डा. अनुपम अरोड़ा।