- Hindi News
- सत्संग में आने से होती है पुण्य की प्राप्ति : नरेश
सत्संग में आने से होती है पुण्य की प्राप्ति : नरेश
पानीपत | सत्संगमें आने से पुण्य प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। किसी भी घर का एक सदस्य भी भागवत कथा सुनने पहुंचता है तो इसका लाभ घर के अन्य सदस्यों को भी मिलता है। सभी को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए।
श्री सेवा जी समिति द्वारा माॅडल टाउन स्थित कमालिया भवन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह के समापन समारोह में बृजवासी नरेश चंद्र शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सत्संग में आने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। जिसे भी यह मौका मिले तो उसका लाभ उठाना चाहिए। सत्संग के समापन समारोह में पहुंचे भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद पाया। महिलाओं ने नाच गाकर अपनी भक्ति भावना प्रकट की।
हवन के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर धर्मपाल गुप्ता, राजकुमार, राजेश, कृष्ण, सुनीता, अमित, संजय, सोनू, राजीव अनिल मौजूद रहे।