पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थर्मल की यूनिट नंबर 3 से बिजली उत्पादन ठप

थर्मल की यूनिट नंबर 3 से बिजली उत्पादन ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट न. 3 से बिजली उत्पादन बंद हो गया है। दो दिनों से चल रही यूनिट में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी गई, जिसके कारण यूनिट से बिजली उत्पादन ठप हो गया। यूनिट के बंद होने से बिजली उत्पादन मे कमी गई। वहीं अगले एक दो दिन तक बिजली की किल्लत भी रहने की आशंका है

थर्मल के पास चार दिन का कोयला
पानीपत थर्मल पावर स्टेशन मे एनटीपीसी के नियमानुसार पर्याप्त कोयला नहीं है। यदि कोयले की आवक में कोई सुधार नहीं हुआ तो समस्या हो सकती है। एनटीपीसी के नियमानुसार किसी भी सुपर पावर थर्मल में कम से कम 20 दिन का अतिरिक्त कोयला होना चाहिए। इस स्थिति को क्रिटिकल जोन कहा जाता है।

थर्मल के चीफ इंजीनियर आप्रेशन -1 बीबी बंसल ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यूनिट बंद हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्द ही यूनिट को चालू कर दिया जाएगा।