पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उन राज्यों में होगा विकास, जहां भाजपा की सरकार होगी : ढांडा

उन राज्यों में होगा विकास, जहां भाजपा की सरकार होगी : ढांडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणहलके से भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने कहा कि आने वाले समय में विकास उसी राज्य में होगा जहां भाजपा की सरकार होगी। गोपाल कॉलोनी में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित जनसभा में ढांडा ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल रहेगा। जिससे विकास होंगे।

ढांडा ने दावा किया कि भाजपा की सरकार ही प्रदेश में एक समान विकास करा सकती है। महीपाल आज गोपाल कालोनी, गांव डाहर, ददलाना, कुलदीप नगर, अर्जुन नगर और भारत नगर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को एक सार्थक और ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत थी जो देश का गौरव बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि यहां कॉलोनियों में लोगों को गांव से भी कम सुविधा मिल रही है। कहीं विकास नजर नहीं आता। इस मौके पर महीपाल ढांडा के साथ सुरेंद्र बैरागी, राकेश पांचाल, सुरेंद्र पांचाल, सतीश खर्ब, ईश्वर मराठा, दुष्यंत भट्ट, पवन पंच, अभिजीत, प्रदीप, रिंकू, सुरेंद्र राणा, शेर सिंह राणा, किरण पाल राणा और ओमबीर राठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।