पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूर होगा बिजली कट, दो हिस्सों में बंटेंगे एक फीडर के कनेक्शन

दूर होगा बिजली कट, दो हिस्सों में बंटेंगे एक फीडर के कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल्दी ही काम शुरू होने का दावा

इन्हीं ट्रांसफार्मर पर एक-दूसरे पर बांटे जाएंगे लोड

बिनाकिसी पूर्व सूचना के ही घंटों तक बिजली कट रहती है और बिजली वितरण निगम किसी कट से इनकार करता रहता है। इन अघोषित कटों से अब निजात मिलेगी। बिजली वितरण निगम शहर के 7 फीडरों का लोड दो हिस्सों में बांटेगा।

पुराने फीडरों की क्षमता के नए फीडर बनाए जाएंगे। पुराने ओवरलोडेड फीडरों से बिजली के आधे कनेक्शन हटाकर नए फीडर से जोड़ दिए जाएंगे। इसके बाद ओवरलोड से लगने वाला घंटों के बिजली कट रुक जाएंगे। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई तरह के सुधार कर रहा है। इसी के तहत निगम ने बाइफ्रिकेशन योजना के तहत ओवरलोडेड फीडरों के लोड को दो हिस्सों में बांटकर नए फीडर स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए सिटी डिवीजन में ऐसे 7 फीडरों का चयन किया गया है।

मसलन : किसीफीडर की लोड सहन करने की क्षमता 500 एंपीयर तक है, लेकिन कनेक्शनों की संख्या ज्यादा बढ़ जाने के कारण लोड 700 एंपीयर तक पहुंच गया है। इतना लोड बढ़ जाने के कारण संबंधित फीडर बार-बार ट्रिप होना शुरू हो जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अनचाहे कटों को सहन करना पड़ता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित ओवरलोड फीडरों को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। लोड आधा-आधा हो जाने के बाद बराबर क्षमता के दो फीडर स्थापित कर दिए जाएंगे। नए पुराने फीडर पर बराबर लोड डाल दिया जाएगा। फीडर अंडर लोड हो जाने के बाद कटों को नहीं सहना पड़ेगा।

निगम शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली सुविधा को सुचारू करने की योजना बराई है। इसके लिए ग्रामीण फीडरों से जुड़ी खेतों घरों की लाइनों को अलग-अलग किया जाएगा। जिस गांव में लगे फीडर घरेलू खेतों के कनेक्शनों की लाइन एक साथ जुड़ी हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

फीडरों का लोड बांटने का काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा। सिटी डिवीजन के एक्सईएन कशिक मान ने बताया कि काम को पूरा करने के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। नए साल में काम शुरू होने की उम्मीद है। फीडरों का लोड जांचने के लिए इंडेक्सिंग का काम पूरा हो चुका है। सभी क्षेत्रों में जाकर फीडरों से जुड़े ट्रांसफार्मरों मीटरों के लोड की जांच की जा चुकी है।

फीडरों पर बिजली कनेक्शन के लोड की जांच कर ली गई है। 7 फीडर पर ओ