- Hindi News
- सीएम खट्टर 28 को शहर में, स्वागत की तैयारियां
सीएम खट्टर 28 को शहर में, स्वागत की तैयारियां
पानीपत | मुख्यमंत्रीमनोहर लाल खट्टर 28 दिसंबर को पानीपत शहर में होंगे। हालांकि सीएम का यह कार्यक्रम सरकारी नहीं होगा। पंचनाद ट्रस्ट (पंजाबी धाम) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीएम सहित पंजाबी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है। जगह अभी तक तय नहीं हुई है।
फिलहाल, हुडा सेक्टर 13-17 का मैदान सुझाया गया है। समारोह में पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड से पंजाबियों को आमंत्रित किया गया है। पंचनाद ट्रस्ट पानीपत के प्रधान राकेश सूरी ने बताया कि इसको लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सदस्यों की एक बैठक हुई। स्वागत समारोह का अध्यक्ष निर्यातक राम चुटानी को चुना गया है। साथ ही 11 सदस्यीय टीम गठित की गई है। मौके पर स्वामी हंसादेवाचार्य, महामंडलेश्वर धर्मदेव, दिनेश नागपाल, डिप्टी मेयर सीमा पाहवा के पति राजू तेलवाला, पार्षद हरीश शर्मा, दुष्यंत भट्ट, राकेश भाटिया विपिन चावला मौजूद रहे।
पानीपत. एकबैंक्वेट हाल में आयोजित बैठक में पंचनंद स्मारक ट्रस्ट के सदस्यों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विमर्श करते स्वामी हंंसदेवाचार्य।