पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से 13 दिसंबर तक शहर में दी जाएगी पेंशन

आज से 13 दिसंबर तक शहर में दी जाएगी पेंशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | पेंशनवितरण के लिए तारीख तय कर दी गई है। शहरी क्षेत्र में नवंबर की पेंशन बांटने के लिए अलग-अलग जगहों पर 5 दिन शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद नगर निगम में पेंशन बांटी जाएगी। शिविर 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलाया जाएगा। शिवाजी स्टेडियम और सनौली रोड बंदा बहादुर गुरुद्वारा में दो दिनों तक पेंशन बांटी जाएगी।

9दिसंबर को : दोपहर12:30 बजे से शाम के 5 बजे तक सिकंदर पार्क तहसील कैंप, रविदास धर्मशाला अमर भवन चौंक, राधा कृष्ण मंदिर आठ मरला, शिवालय मंदिर गुरुनानक पुरा। इसी दिन दोपहर 12:30 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बाबा लाल जी मंदिर इंसार चौक और शिव नगर में तथा दोपहर बाद 3 बजे से शाम के 5 बजे तक रविदास धर्मशाला अमर भवन चौक विकास नगर में पेंशन बांटी जाएगी।

10दिसंबर को : दोपहरबाद 12:30 से 5 बजे तक कबीरपंथी धर्मशाला नजदीक बाल वाटिका स्कूल विजय नगर तहसील कैंप, जीवन ज्योति स्कूल कुटानी रोड, हाफिजाबाद नाटक क्लब राजीव कालोनी, धूप सिंह नगर आटा पब्लिक स्कूल, सरकारी स्कूल कृष्णपुरा, सौंधापुर की चौपाल और शिवाजी स्टेडियम मॉडल टाउन में। दोपहर बाद 12:30 से 3 बजे तक वीवर्स काॅलोनी तथा इसी दिन बाद 3 बजे से 5 बजे तक लक्ष्मी नारायण मंदिर हरिबाग काॅलोनी में पेंशन बांटी जाएगी।

11दिसंबर को : दोपहरबाद 12:30 से 5 बजे तक मोहित पब्लिक स्कूल बबैल रोड, रामलाल स्कूल और शिवाजी स्टेडियम मॉडल टाउन। दोपहर बाद 12:30 बजे से 3 बजे तक बत्रा काॅलोनी शिव मंदिर तथा इसी दिन बाद दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक कुलदीप नगर की चौपाल में।

12दिसंबर को : दोपहरबाद 12:30 से शाम 5 बजे तक बंदा बहादुर गुरुद्वारा सनौली रोड खटीक बस्ती इमाम साहब तथा इसी दिन बाद दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक अंबेडकर नगर हरि नगर में।

13दिसंबर को : दोपहर12:30 से शाम 5 बजे तक बंदा बहादुर गुरुद्वारा सनौली रोड गीता मंदिर गीता काॅलोनी में। जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्विनी मदान ने बताया इसके बाद बची हुई पेंशन नगर निगम कार्यालय में बांटी जाएगी।