- Hindi News
- फ्लाईओवर खोलने को सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
फ्लाईओवर खोलने को सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
पानीपत | करनाललोकसभा सीट से सांसद अश्विनी चोपड़ा ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जीटी रोड पर एलिवेटिड कॉरिडोर को दो जगहों पर खोलने की मांग की है।
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए लिखा है कि विधानसभा चुनाव में जिताने पर भाजपा ने पानीपत वासियों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने का वादा किया था। ट्रैफिक की समस्या दूर करने और नई योजनाओं के संदर्भ में 18 दिसंबर को पानीपत जिला प्रशासन की केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक प्रस्तावित है। सांसद ने उम्मीद जताई है कि बैठक में जनहित में कारगर फैसले लिए जाएंगे। सांसद ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन की भी सराहना की। सांसद ने मांग की है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एलएंडटी इस फ्लाइओवर को गुड़गांव के तर्ज पर एक या दो स्थानों पर खोले, जिससे शहर की ट्रैफिक समस्या हल हो।