भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा
पानीपत | आमआदमी पार्टी ने सचिवालय के गेट के सामने भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरण अभियान की शुरुआत की। पार्टी सदस्यों ने दावा किया कि जिला के भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री से की जाएगी।
सोमवार को अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी प्रवक्ता दिलबाग देशवाल ने कहा कि जिला में भ्रष्टाचार की सीमाएं पार हो चुकी हैं। सरकारी अधिकारी कर्मचारी काम से टलने के बहाने बनाते हैं। नि:संकोच होकर काम पूरा करने के बदले रिश्वत की मांग करते हैं। भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों की शिकायत मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से की जाएगी।
इस अवसर पर ओम प्रकाश, राज सैनी, बलवान वाल्मीकि, राजेश, अमित, वरुण गोयल, रमेश सिंगला, सूरजभान दीपक मौजूद रहे।