- Hindi News
- गलती से गाड़ी में चढ़े युवक ने की चेन पुलिंग
गलती से गाड़ी में चढ़े युवक ने की चेन पुलिंग
पानीपत |आरपीएफ नेपानीपत रेलवे स्टेशन पर पश्चिम एक्सप्रेस को चेन पुलिंग कर रोकने वाले युवक को मौके पर ही दबोच लिया। युवक पानीपत से घरौंडा जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा था।
थाना इंचार्ज जीएस गौतम ने बताया कि विकास यादव पानीपत से घरौंडा जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। युवक ने बताया कि उसे पता नहीं था कि घरौंडा में पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव है या नहीं।