पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर बेटिकट यात्रा करते 74 दबोचे

रेलवे स्टेशन पर बेटिकट यात्रा करते 74 दबोचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | रेलवेस्टेशन पर छापामारी कर 74 बेटिकट यात्रियों को दबोचा गया। पकड़े गए 72 यात्रियों से 69 हजार रुपए का जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। 2 यात्री जुर्माना जमा नहीं करा पाए, उन्हें जेल भेजा गया। स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट हरियाणा, अम्बाला कैंट अभिषेक टुटेला की टीम ने दोपहर तक अभियान चलाया।

सोमवार सुबह 6 बजे स्पेशल मजिस्ट्रेट की टीम पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। मजिस्ट्रेट के रीडर शमेशर सिंह ने बताया कि टीम में 30 टीटीई 35 पुलिसकर्मी शामिल हुए। टीम ने ट्रेनों स्टेशन परिसर में दोपहर 1 बजे तक यात्रियों की जांच की गई। इस दौरान 74 यात्रियों को बेटिकट दबोचा गया। इनमें से 72 यात्रियों पर 500 से 1000 रुपए तक जुर्माना लगाते हुए 69 हजार रुपए वसूल किए गए।