पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धागा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी अाग

धागा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी अाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | पसीनाकला माेड़ पर स्थित श्रीनिवास टेक्सटाइल पीवीटी लिमिटेड धागा फैक्ट्री में सोमवार तड़के आग लग गई। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने तीन घंटे में आग बुझाया, तब तक फैक्ट्री में रखा कच्चा-पक्का माल जलकर राख हो गया। आग में मशीनें बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण गर्ग ने पसीना कला मोड़ पर धागा फैक्ट्री लगा रखी है। सोमवार को श्रमिक काम कर रहे थे। तड़के करीब 3:15 बजे श्रमिकों ने धुआं उठता देखा। उन्होंने अपने निजी संसाधनों से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ देर में ही भयंकर रूप ले लिया। कुछ देर में ही आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक आग बुझाई जाती, तैयार कच्चा धागा जल गया।