- Hindi News
- चेतना स्कूल में महिलाएं पढ़ाई के साथ साथ सीखेंगी सिलाई भी
चेतना स्कूल में महिलाएं पढ़ाई के साथ-साथ सीखेंगी सिलाई भी
पानीपत | चेतनापरिवार ने बबैल रोड स्थित भारत नगर में सिलाई केंद्र के लिए भी चेतना स्कूल भी खोल दिया गया है। इसमें महिलाएं सिलाई के साथ-साथ पढ़ना भी सीखेंगी। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं लड़कियां सिलाई पढ़ाई सीखेंगी। इस स्कूल का शुभारंभ आर्ट आफ लिविंग से जुड़े हुए डाॅ. विकास शर्मा ने कहा कि ठीक-ठीक जीवन चलाने के लिए बेटियां का अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। सिलाई सीखने के लिए सिलाई मशीनें डाॅ. सुधा शर्मा ने दी वे ही इस स्कूल का संचालन करेंगी। इस अवसर पर चेतना परिवार के वरिष्ठ सदस्य दीपचंद निर्मोही, सुरेन्द्र गोयल, सुमन लता, गीता गोयल, श्रीराम, अनिल टंडन, विजय अग्रवाल, अनामिका, बलदेव सुनील शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।