पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरस तस्कर ने खोली झपटमारी की 3 वारदात, आरोपी रिमांड पर

चरस तस्कर ने खोली झपटमारी की 3 वारदात, आरोपी रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत। काबड़ी फाटक से पकड़े गए चरस तस्कर ने झपटमारी की तीन वारदात को भी अंजाम दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से सभी वारदात का कबूल की है। उससे कुछ सामान नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि उसने चांदनी बाग थाना क्षेत्र में भी वारदात की है। इसलिए आरोपी का एक दिन की पुलिस रिमांड बढ़ाया है।

आठ-मरला चौकी में तैनात एएसआई देंवेद्र ने बताया कि गत शनिवार रात को काबड़ी फाटक के पास एक संदिग्ध युवक को बाइक पर घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने आरोपी को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया।

उसकी पहचान गौरव निवासी खजूर नगर, भावना चौक के तौर पर हुई। तलाशी में 150 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गौरव काे कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान उसने मॉडल टाउन क्षेत्र में हुई झपटमारी की तीन वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

दूसरी वारदात

उसी दिन दोपहर बाद 3 बजे श्वेता पुत्री युधिष्ठिर निवासी मॉडल टाउन से पर्स झपटा था। पर्स में एक मोबाइल फोन, सोने चांदी के गहने, कैश एटीएम कार्ड था। 25 हजार रुपए की रिकवरी हुई है।

पहली वारदात

27 सितंबर 2014 दोपहर 1 बजे एक लड़की का पर्स झपटा था। इसकी पहचान रमा शर्मा पत्नी एमएल शर्मा निवासी मॉडल टाउन के रूप में हुई। रमा के पर्स में 200 रुपए कैश, 2 मोबाइल फोन, 2 एटीएम थे। इसमें 100 रुपए की रिकवरी हुई है।