- Hindi News
- सैनी कॉलोनी में 45 लाख से बनने वाली सड़क का निर्माण शुरू
सैनी कॉलोनी में 45 लाख से बनने वाली सड़क का निर्माण शुरू
कई साल से टूटी पड़ी थी सड़क, हो रही थी परेशानी
भास्करन्यूज | पानीपत
वार्ड-24के पार्षद दुष्यंत भट्ट ने सैनी कॉलोनी में 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। यह सड़क कई साल से टूटी हुई थी।
इससे कॉलोनीवासियों को ही नहीं अन्य कॉलोनी के लोगों को भी सुविधा होगी। इस मौके पर लोगों से भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने विकास के लिए नगर निगम को करोड़ों रुपए दिए हैं।
अब कोई भी कॉलोनी विकास से अछूती नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि अब पानीपत के सभी 24 वार्डों में समान विकास होंगे। इस मौके पर जितेंद्र, देवेंद्र चौहान, रामधन राणा, कपिल राणा, सोमपाल, लक्की, महेंद्र सैनी, अमित राणा, ईश्वर रोड़, विक्की, सावित्री, मोहन सैनी और राजकुमार सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।