- Hindi News
- केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन के पक्ष में आया भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन के पक्ष में आया भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा
केंद्रीयमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में भाजपा के सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनाथ तंवर के नेतृत्व में गाड़ियों का काफिला दिल्ली में धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय मंत्री को विपक्ष कई दिन से निशाना बना रहा है।
तंवर ने बताया कि जिस तरह से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को निशाना बनाया जा रहा है, वह निंदनीय है। केंद्रीय मंत्री से भी ज्यादा कड़े शब्दों का प्रयोग तो पिछली बार कांग्रेस के नेता बहुत बार कर चुके हैं, लेकिन किसी का कुछ नहीं बिगड़ा। कांग्रेस के हल्ले से साबित हो गया है कि यह पार्टी कभी भी गरीबों के हित में नहीं रही। केंद्रीय मंत्री के पक्ष में मोर्चा के सदस्य धरना देंगे। इस अवसर पर पाले राम, रामपाल, जगत सिंह, विक्रम, सतीश, रणबीर बारू राम मौजूद रहे।
पानीपत . रघुनाथतंवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता टोल प्लाजा से दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देने के लिए रवाना होते हुए।