पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, रोड बाधित

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, रोड बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समालखा | बीबीएमबीपानीपत सेक्टर 29 से 220 केवीए समालखा पावर हाउस को सप्लाई देने के लिए बिछाई 1.32 लाख वोल्ट की टावर लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे बिहौली रोड स्थित लघु सचिवालय के पास आवाजाही बाधित हो गई। मामला सोमवार दोपहर एक बजे का है। तार टूटने की सूचना तुरंत पुलिस बिजली विभाग को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों के आवागमन को रोका, वहीं बिजली विभाग की टीम तारों को जोड़ने में जुट गई। कई घंटों के बाद बिजली प्रसारण निगम के कर्मचारियों ने तार को रास्ते से हटाया। इसके बाद ही बिहौली रोड पर यातायात शुरू हो सका। वर्ष 1982 में बीबीएमबी पानीपत सेक्टर 29 से 220 केवीए समालखा पावर हाउस को सप्लाई देने के लिए 1.32 लाख वोल्ट की टावर लाइन बिछाई गई थी। जो काफी पुरानी हो चुकी हैं और फिलहाल विभाग इससे एमरजेंसी के दौरान ही सप्लाई लेता है।