- Hindi News
- नवरात्रों में पाकिस्तानी आम की बढ़ी डिमांड
नवरात्रों में पाकिस्तानी आम की बढ़ी डिमांड
पानीपत |अश्विन नवरात्रोंमें इस बार मंडी में आया पाकिस्तानी आम मां के भक्तों को आकर्षित कर रहा है। महंगाई ने सभी का जीना मुहाल कर ही रखा है, लेकिन भक्ति के आगे महंगाई भी बौनी साबित हो रही है। मां के भक्त पाकिस्तानी आमों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र शुरू होते ही फलों के दामों में भी उछाल गया है।
येफल रहे विदेशी: पाकिस्तानीआम 120 थोक 140 से 150 रुपए प्रति किलो, अमेरिकी अंगूर 350 रुपए किलो, आस्ट्रेलियाई माल्टा 140 रुपए किलो, न्यूजीलैंड किवी 30 से 35 रुपए प्रति पीस बिक रहा है। दुकानदार राजेश ने बताया कि इस बार नवरात्रों में कई विदेशी फल आए हुए हैं।
ये हैं फलों के दाम
फलअब पहले
नारियल20 15
केला 50 40
मौसमी 40 40
चीकू 80 70
अनार 80 100
तरबूज 25 30
सिंघाड़ा 40 30
नाख 50 35
कश्मीरी 80 100
नोट:-भावप्रति रुपए किला है। क्षेत्र मंडी के हिसाब से दाम कम या ज्यादा हो सकते हैं।
पानीपत सब्जी मंडी में पहुंचे पाकिस्तानी आम दिखाता एक दुकानदार।