पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल टाउन में दो महिलाओं से पर्स छीन ले गए बाइक सवार

मॉडल टाउन में दो महिलाओं से पर्स छीन ले गए बाइक सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | माॅडलटाउन में रविवार को बाइक पर सवार युवक अलग-अलग जगह दो महिलाओं के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

मॉडल टाउन क्षेत्र में रहने वाली रमा शर्मा प|ी एमएल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में पैदल जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार युवक पास से गुजरा और उसके हाथ से उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। रमा ने बताया कि पर्स में 1200 रुपए, दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड रखे हुए थे। वहीं, माॅडल टाउन में ही 100 नंबर कोठी के पास वाले चौक पर महिला सविता का पर्स एक बाइक सवार ने छीन लिया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक बाइक सवार फरार हो चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सविता ने बताया कि पर्स में तीन मोबाइल फोन सेट, सोने चांदी के जेवर थे। सविता की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।