पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्ल्ड हार्ट डे : डॉक्टरोंने वॉकथॉन कर दिया हार्ट अटैक से बचाने का संदेश

वर्ल्ड हार्ट -डे : डॉक्टरोंने वॉकथॉन कर दिया हार्ट अटैक से बचाने का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके डॉक्टरों ने रविवार सुबह स्काईलार्क से स्गिनस महाराजा अग्रसेन अस्पताल तक वॉकथॉन किया। इसमें डॉक्टरों ने विश्व हृदय दिवस पर शहरवासियों को संदेश दिया कि सुबह की वॉकथॉन करने से हृदय स्वस्थ रहता है। इस उपलक्ष्य में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन भी किया गया।

शिविर में रोटरी क्लब पानीपत साउथ के अध्यक्ष ओम लखीना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला अध्यक्ष डाॅ. मधुसूदन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अस्पताल में हृदय सेंटर कैथ लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्गिनस ग्रुप के निदेशक डाॅ. शुचीन बजाज ने मरीजों को हृदय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक के मरीजों को चंडीगढ़ दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि अब हृदय के मरीजों के लिए स्गिनस अस्पताल में ही नवीनतम प्लेट, पैनल, कैथ लैब का सुविधाएं शहर में ही शुरू कर दी हैं।

इस मौके पर मौजूद डाॅ. एसके चिरवी ने कहा कि स्गिनस ग्रुप ने मरीजों के जरुरतों को समझते हुए यह सुविधाएं शुरू की हैं, ताकि मरीजों को दूसरे शहर में जाकर अपने ही शहर में सस्ती सुलभ दर पर उपचार मिल सके। डाॅ. अमित तनेजा दीपक भारद्वाज ने मरीजों शिविर में लिक्विड प्रोफाइल, ईसीजी, शुगर, पीएफटी, टीएमटी की जांच की। मरीजों को हृदय संबंधित रोगों से बचने के पाए भी बताए।

रविवार सुबह स्काईलार्क से स्गिनस महाराजा अग्रसेन अस्पताल तक वॉकथॉन में मंदिर रोड पर दौड़ लगाते डाॅक्टर और शहरवासी।