पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां बेटा के हत्या आरोपी की इलाज के दौरान मौत

मां-बेटा के हत्या आरोपी की इलाज के दौरान मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कश्यपकॉलोनी में एक परिवार पर तेल छिड़क खुद को भी आग लगाने वाले युवक की रविवार को इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक पप्पू ने शनिवार को सीमा और उसके 10 वर्षीय बेटे विशाल को जिंदा जलाकर खुद को आग लगा ली थी। मृतक महिला बच्चे के शव का सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। वारदात के बाद महिला का पति धर्मवीर सदमे में है।

सीमाने रखा था नवरात्र व्रत

सनौलीरोड पर कश्यप कॉलोनी में रहने वाला धर्मवीर धागा फैक्टरी में नौकरी करता है। उसकी प|ी सीमा घर पर ही रहती थी। छोटा बेटा 10 वर्षीय विशाल उर्फ बीरू और बड़ी बेटी 12 वर्षीय प्रीति कॉलोनी में ही एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। सीमा ने शनिवार को नवरात्र व्रत रखा था। दोपहर दो बजे के करीब धर्मवीर बच्चों के साथ खाना खाने के बाद वापस फैक्टरी चला गया। जींद के ढाठरथ गांव का रहने वाला पप्पू 5 साल पहले धर्मवीर के घर पर किराए पर रहता था। ट्रक चालक पप्पू ढाई बजे उनके घर आया। उसके हाथ में तेल की कैन थी। उसने प्रीति की मां सीमा को उसके साथ हरिद्वार चलने की जिद की। बार-बार वह उसे साथ चलने का कह रहा था। इस पर दोनों की कहासुनी हुई। पप्पू ने गुस्से आकर सीमा, विशाल और खुद पर तेल छिड़क लिया। प्रीति घबराकर घर से बाहर भाग आई और शोर मचा दिया। तब तक पप्पू ने सबको आग के हवाले कर दिया। महिला सीमा की शनिवार को मौके पर और विशाल की उपचार के दौरान अस्पताल मौत हो गई। रविवार को पीजीआई रोहतक में पप्पू की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है।