विकास की रफ्तार को रुकने दें : जागलान
ग्रामीणविधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी खुशीराम जागलान ने कहा कि बीते 10 सालों में कांग्रेस के शासन में जो विकास कार्य हुए हैं, उसे रुकने नहीं देना है। गांव ददलाना की चौपाल में जागलान ने कहा कि अभी तो गांव में विकास कार्य शुरू हुए हैं। इसे मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार की दरकार है।
नामांकन के बाद जागलान रविवार को पहली बार प्रचार के लिए गांवों के दौरे पर निकले। सबसे पहले सौदापुर, आसन कलां, गढ़ी सिकंदरपुर और उसके बाद ददलाना पहुंचे। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच अमीरों की है। गरीबों के लिए भाजपा सरकार में कोई जगह नहीं है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गरीबों की सोचते हैं, उन 36 बिरादरी की सोचते हैं। जिसके हित में उन्होंने 10 सालों से काम किया है। जागलान ने कहा कि अगर बुजुर्गों को 1 नवंबर से 1500 रुपए पेंशन लेनी है तो कांग्रेस सरकार काे लाएं, क्योंकि भाजपा की सरकार कांग्रेस सरकार की गरीबों के लिए बनाई गई योजनाएं बंद करेगी जैसा केंद्र में हो रहा है।
करनाल लोकसभा के यूथ अध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि खुशीराम जागलान जैसा ईमानदार विधायक उन्हें नहीं मिलेंगे। इसलिए यह मौका हाथ से जाने दें। इस अवसर पर दिनेश, रविंद्र, बलवान जागलान, सुल्तान सिंह जागलान, रमेश जागलान आदि उपस्थित रहे।
ददलाना गांव की पंचायत में लोगों से समर्थन मांगते खुशीराम जागलान।