- Hindi News
- रोहिता ने धर्मपाल तो सुरेंद्र ने बुल्ले शाह के पैर छुए
रोहिता ने धर्मपाल तो सुरेंद्र ने बुल्ले शाह के पैर छुए
रोहिता ने धर्मपाल तो सुरेंद्र ने बुल्ले शाह के पैर छुए
हालांकिमाहौल को सुरेंद्र रेवड़ी और उनकी प|ी ने हलका बना दिया। रोहिता रेवड़ी ने आजाद उम्मीदवार धर्मपाल गुप्ता और सुरेंद्र रेवड़ी ने कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र शाह उर्फ बुल्ले शाह के पांव छूकर आशीर्वाद लिए। बुल्ले शाह, धर्मपाल गुप्ता, रोहिता रेवड़ी सुरेंद्र रेवड़ी ने मंच पर एक साथ खड़े होकर अग्रवाल समाज के लोगों का अभिनंदन भी स्वीकार किया।
पानीपत. चुनावके समय एक मंच पर एक-दूसरे के धुर-विरोधी चार प्रत्याशी एक ही मंच पर हो तो माहौल समझा जा सकता है। लोगों में उत्सुकता भी थी। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पानीपत शहर विधानसभा सीट के चारों प्रत्याशियों को बुलाया गया था। भाजपा प्रत्याशी रोहिता रेवड़ी, निर्दलीय धर्मपाल गुप्ता, कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र शाह उर्फ बुल्ले शाह इनेलो प्रत्याशी डॉ. नीलम नारंग कार्यक्रम में पहुंचे तो माहौल राजनीतिक हो गया। हालांकि कोई बयान नहीं दिया। संस्था की ओर से यह ध्यान रखा गया कि समारोह को राजनीतिक मंच बनाया जाए। संस्था के सदस्य विकास गोयल ने सभी प्रत्याशियों काे मंच पर एक साथ आमंत्रित किया और कहा कि सभी को समान इज्जत देने के लिए आमंत्रित किया गया है। मंच की अपनी मर्यादा है। यहां पर किसी को राजनैतिक भाषण की अनुमति नहीं होगी। रोहिता रेवड़ी के साथ उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी भी मौजूद रहे।
मंच पर एक साथ शहरी प्रत्याशी