पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह जयंती पर वीरांगनाएं सम्मानित

भगत सिंह जयंती पर वीरांगनाएं सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओं ने शहीदों के आदर्शों पर चलने की शपथ ली

खेलएवं युवा कल्याण क्लब नांगलखेड़ी समस्त ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह की 107वीं जयंती मनाते हुए जिला के 17 शहीदों की विधवाओं उनके आश्रितों को सम्मानित किया। गांव के युवाओं ग्रामीणों ने रैली निकाल जिलावासियों को देश सेवा के लिए अग्रणी रहने का संदेश दिया।

गांव नांगलखेड़ी स्थित सुभाष शहीद भवन में रविवार को शहीद भगत सिंह जयंती मनाई। क्लब के सदस्यों ने सन् 1962 से अब तक, देश सेवा में मर मिट रहे सैनिकों की विधवाओं आश्रितों को सम्मानित किया। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। रैली अनाज मंडी से शुरू होकर नई अनाज मंडी से होते हुए जीटी रोड के रास्ते सचिवालय तक पहुंची।

रास्ते में जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। सभा समय-समय पर शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।

पूंजीवादीसत्ता नहीं, पूंजीवादी व्यवस्था बदलों का नारा : हालीपार्क में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन संबंधित सीटू ने शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित गोष्ठी में पूंजीवादी सत्ता नहीं, पूंजीवादी व्यवस्था बदलों के नारे को बुलंद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू नेता जयभगवान ने की। जिला सचिव आनंद जवाहर ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कामरेड सुनीत दत्त ने आरोप लगाया की सरकार की देश के खिलाफ रही नीतियों के कारण देश गर्त में चला गया है। देश की राजनीति पर पूंजीपतियों का एकाधिकार है। इससे गरीब जनता का जीवन नर्क के समान हो गया है। उन्होंने आह्वान किया कि देश के युवाओं को शहीदों के जीवन को आदर्श बनाना होगा और देश सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने होंगे। इस अवसर पर गुलाब सिंह, त्रिलोकी नाथ, सुनील संन्यासी रणबीर मलिक मौजूद रहे।

शहीद भगत सिंह जयंती पर नांगल खेड़ी से पानीपत तक निकाली तिरंगा यात्रा।

सनौली. बापौलीअनाजमंडी में रविवार को स्वयं शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई। संगठन के संरक्षक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश के नौजवानों को शहीदों की कुर्बानी को याद रख, उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर सतीश, सुंदर, जयपाल, हवासिंह, सुभाष, विनोद, गुरदयाल, कंवरपाल मौजूद रहे।

सनौली. स्वयंशक्ति संगठन ने शहीद भगत सिंह जयंती मनाई।