पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन में बनाएं एक निश्चित लक्ष्य : राम प्रकाश

जीवन में बनाएं एक निश्चित लक्ष्य : राम प्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | सभीको जीवन का एक निश्चित लक्ष्य बनाना चाहिए। व्यापारी वही सफल होता है जो निस्वार्थ हो और सभी के लिए लाभकारी हो। कई व्यापारी ऐसे होते हैं जो केवल अपना लाभ देखते हैं। ऐसे व्यापारियों से व्यवहार और व्यापार करने से अन्य लोग डरते हैं। गांव थिराना के पास स्थित ज्ञान मानसरोवर में रविवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आध्यात्मिक शिविर में बीके रामप्रकाश ने गृहस्थ, व्यापार और परमार्थ में बैलेंस बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी को जीवन का एक निश्चित लक्ष्य बनाना चाहिए। श्रेष्ठ व्यक्ति का जीवन प्रेरणा का स्रोत होता है, उनके जीवन को देखकर हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस अवसर पर विनय गर्ग, डा. बीबी शर्मा, बीके सरला बहन, कुमारी तान्या बिंदू मौजूद रही।