पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध मंे जोनी, पोस्टर मेिकंग में रेखा प्रथम

निबंध मंे जोनी, पोस्टर मेिकंग में रेखा प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली | गांवसनौली खुर्द में नेहरू युवा केंद्र पानीपत खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार, समाजसेवी ग्राम सुधार युवा मंडल एवं सद्‌भावना युवती मंडल की ओर से 14 सितंबर से चलाए जा रहे हिंदी दिवस पखवाड़े का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान युवाओं ने रैली निकालकर हिंदी भाषा के बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा प्रतियोगिताएं भी हुई। कंेद्र के प्रवक्ता रामस्वरूप चौधरी एवं कंप्यूटर टीचर आयुषि ने कहा कि हमें अधिकतर कार्य हिंदी में करने चाहिए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, नीतू द्वितीय, प्रीति तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में जोनी प्रथम, निकी द्वितीय, सुमन तृतीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में रेखा प्रथम, ज्योति द्वितीय रही। पोस्टर मेकिंग में रेखा प्रथम, बबीता द्वितीय, काजल तृतीय रही। इस अवसर पर पुष्पा देवी, अभिनव, रमेश त्यागी, उमेश कुमार, ज्योति, निक्की, कोमल, प्रियंका, ममता, श्रुति, पुष्पा, रेशमा, उषा, रेखा, ममता, कविता मौजूद रहे।