- Hindi News
- प्रतिस्पर्धा कोे तैयार रहें छात्र : गर्ग
प्रतिस्पर्धा कोे तैयार रहें छात्र : गर्ग
पानीपत | आईबीकाॅलेज में रविवार को जूनियर चैंबर इंटरनेशनल के तत्वावधान में \\\"कॉलेज-टू- कॉरपोरेट\\\' विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें संस्था की प्रतिनिधि लनिता नारंग ने विद्यार्थियों को बायोडाटा तैयार करने की विस्तार से जानकारी दी।
कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. अजय गर्ग ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का है। इसलिए विद्यार्थियों को सदैव इसके लिए तैयार रहना चाहिए। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको लगातार प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। कार्यशाला में मौजूद प्रो. एसके गाेयल ने कहा कि सफल होने के लिए सीखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहिए। इस मौके पर उपप्राचार्या रेणु शर्मा, प्रो. अर्पणा गर्ग, अजय पालसिंह, पवन कुमार, पूनम, अनीता, सुनीत शर्मा, विक्रम प्रदीप पूजा जैन भी मौजूद रहीं।