- Hindi News
- मॉडल स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़, बचाने आए युवक का 11 बदमाशों ने सिर फोड़ा
मॉडल स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़, बचाने आए युवक का 11 बदमाशों ने सिर फोड़ा
इमरजेंसी में परिजनों को मैसेज पहुंचाएगा आईसिक्योर एप
दोबदमाश 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे थे। रास्ते से गुजर रहे युवक ने विरोध किया तो उसका सिर फोड़कर फरार हो गए। युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा लालबत्ती चौक के पास स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ती है। इन बदमाशों ने इससे पहले स्कूल परिसर में एक अन्य छात्रा को थप्पड़ भी मारा था।
हरि नगर की 12वीं कक्षा की छात्रा दोपहर बाद 12:30 बजे के करीब स्कूल से निकलकर लालबत्ती चौक की ओर जा रही थी। स्कूल के गेट से पीछा कर रहे दो लड़कों ने रिलायंस शोरूम के पास छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा विरोध कर रही थी। लेबर कोर्ट में लिपिक सिद्धार्थ नगर का कुलदीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ जा रहा था।
दोनों कॉलोनियां सिद्धार्थ नगर और हरि नगर साथ-साथ हैं। कुलदीप ने छात्रा को पहचान लिया। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया और लड़कों से उलझ गया। इतने में बदमाशों के 9 और दोस्त भी मौके पर पहुंच गए। सब ने मिलकर कुलदीप की धुनाई की और सिर फोड़कर भाग गए।
कैसे काम करेगा एप
एंड्रायडफोन से आईसिक्योर को डाउनलोड करें। ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की तर्ज पर यह आईसिक्योर काम करेगा। मुसीबत में आईसिक्योर को ऑन करेंगे। इसके बाद लाल बटन दबाने पर आपके पसंदीदा तीन मोबाइल नंबरों पर अलर्ट मैसेज चला जाएगा। ये मोबाइल नंबर आपको आईसिक्योर लोड करते वक्त उसमें डालने होंगे।
पानीपत| किसीइमरजेंसी में बिना फोन किए ही परिजनों को अाप मैसेज पहुंचा सकते हैं। स्मार्टफोन से एप्लीकेशन पर बटन दबाने की जरूरत है। तीन परिजनों को पता चल जाएगा कि आप किस स्थिति में और कहां हैं। मोबाइल एप्लीकेशन बनाने वाली कंपनी ने इस सॉफ्टवेयर को \\\"आईसिक्योर\\\' नाम दिया है। यानी खुद की सुरक्षा। शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी, सुरेंद्र रेवड़ी, मॉडल टाउन के रहने वाले राहुल लीखा उनके पिता सतेंद्र लीखा ने जीटी रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता में आईसिक्योर के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। राहुल लीखा की दिल्ली स्थित नेहरू प्लेस में एप्पमिल के नाम से मोबाइल एप की कंपनी है।
बदमाशों से सहमी, दो आरोपियों को जानती है
कुलदीपने बताया कि छात्रा पुलिस को बयान देने को तैयार है, लेकिन वह बदमाशों से सहमी हुई है। छेड़छाड़ में शामिल दूसरे युवक को भी वह पहचानती है। कुलदीप के मुताबिक मं