पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक कोशिश सफाई की

एक कोशिश सफाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाटल रोड पर गोबर गैस प्लांट लगाएंगे पानी नहर में मोड़ेंगे

पानीपत| बिंझौलके पास जाटल रोड पर जमा हो रहे डेयरियों के गंदे पानी को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने निदान ढूंढ लिया है। यहां पर गोबर गैस प्लांट लगाया जाएगा, साथ ही डेयरियों के पानी को नोहरा नहर में डाला जाएगा। नगर निगम के कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा टीम के साथ मंगलवार को बिंझौल पहुंचे।

कमिश्नर ने कहा कि गोबर गैस प्लांट से गोबर का उपयोग हाे जाएगा। प्लांट से निकलने वाली गैस आसपास के गांवों के लोगों को सस्ती रेट पर दी जाएगी। इसका ग्रामीण एलपीजी गैस की तरह प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए नगर निगम के इंजीनियर को एस्टीमेट बनाने को कहा है। साथ ही, योजना बनाई गई क्यों यहां के पानी को नोहरा नहर में डाला जाए।