एक कोशिश सफर की
सांसद ने रेलमंत्री से पानीपत में मांगा शताब्दी का ठहराव
पानीपत|करनाल लोकसभासीट से सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर पानीपत रेलवे स्टेशन पर शताब्दी ट्रेन के ठहराव की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि रेलवे की दृष्टि से पानीपत जंक्शन पिछड़ा हुआ है। उन्होंने रेलमंत्री को हरियाणा से राज्यसभा से चुने जाने का हवाला भी दिया है।
सांसद चोपड़ा ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का भी जिक्र किया है, जिसमें नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी ट्रेन का पानीपत में स्टाॅपेज देने का वादा किया गया था। पानीपत के लोगों को शताब्दी पकड़ने के लिए अम्बाला या नई दिल्ली जाना पड़ता है।