पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरि नगर स्कूल के बच्चों को सर्दी में भी हरि का ही भरोसा

हरि नगर स्कूल के बच्चों को सर्दी में भी हरि का ही भरोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| हरिनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने जून-जुलाई की गर्मी तो जैसे-तैसे सहन कर ली थी। अब लगता है इन्हें दिसंबर के अंतिम सप्ताह की धुंध जनवरी का पाला भी खुले आसमान के नीचे सहना पड़ेगा। अब तक स्कूल के लिए जगह तक नहीं मिल पाई है। इसका निर्माण तो दूर की बात है।

हरि नगर काॅलोनी के कुछ लोगों ने 11 से 14 जुलाई तक स्कूल के आगे अनशन पर बैठकर इसके निर्माण के लिए नई जगह की मांग थी। प्रशासन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच अनशनकारियों से जल्द ही जगह उपलब्ध कराने का वादा कर अनशन खत्म करवाया था। हालांकि पांच महीने बीत जाने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। स्कूल के दो कमरों में 590 बच्चे पढ़ते हैं, इनमें एक कमरे में मिड-डे मील का राशन रखा है। एसएमसी की प्रधान मंजू पुरी, काॅलोनी वासी सुरेंद्र पांचाल, रवीन्द्र शर्मा बलबीर पांचाल ने बताया कि एक साल से स्कूल के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

पानीपत. हरिनगर की प्राथमिक पाठशाला में जगह की कमी के कारण छत पर लगानी पड़ती हैं कक्षाएं।

सरकार में भाजपा, उन्हीं के पार्षद भट्‌ट बोले- बच्चे गरीब हैं, इसलिए सरकार इनकी अनदेखी कर रही

वार्ड-24के पार्षद दुष्यंत भट्‌ट ने इस संबंध में कहा, \\\"स्कूल में गरीब घरों के मासूम बच्चे हैं। इसलिए सरकार प्रशासन इनकी अनदेखी कर रहा है। हम सभी ने काॅलोनीवासियों के साथ मिलकर पांच महीने पहले स्कूल के लिए जमीन की मांग की थी। तब सेक्टर-6 रेलवे फाटक के पास कस्टोडियन की जमीन अलॉट कराने की बात की थी, लेकिन डीसी बदल गए हैं। अब स्कूल के बच्चों की उम्मीद डीसी समीरपाल सरो से बंधी हैं।\\\'