पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एमडी की बजाए एसई करेंगे एसडीओ का तबादला

अब एमडी की बजाए एसई करेंगे एसडीओ का तबादला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत| हरियाणाबिजली वितरण निगम ने प्रबंध निदेशक की शक्तियों को कम कर अधीक्षक अभियंता (एसई) की पावर बढ़ा दी है। प्रदेशभर के एसई अपने स्तर पर एसडीओ का तबादला कर सकेंगे। तबादले के लिए अब एमडी के कार्यालय के चक्कर काटने से भी निजात मिल जाएगी। दरअसल, प्रबंध निदेशक पर बढ़ रहे लोड को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से अब निगम में एसई का रुतबा तो बढ़ेगा ही, साथ ही एसडीओ अब किसी तरह की लापरवाही और गड़बड़ी करने से पहले कई बार विचार करेंगे। पहले यह पावर एसई के हाथ में नहीं होने से जिले में एसडीओ के मन में एसई का कोई भय नहीं था