- Hindi News
- रिफाइनरी के कर्मचारी अनिल को सुरक्षा पुरस्कार
रिफाइनरी के कर्मचारी अनिल को सुरक्षा पुरस्कार
पानीपत | इंडियनआॅयल पानीपत रिफाइनरी में असिस्टेंट उत्पादन में अनिल कुमार शर्मा को सुरक्षा में उनके योगदान के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में प्रतिष्ठित तेल उद्योग सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें साहस और बुद्धिमानी के उस प्रयास के लिए दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ओएचसीयू के एचपी सेपरेटर में सौर वाटर लाइन के रिसाव से भारी नुकसान से कामकाज ठप होने से बच गया। यह घटना नवंबर 2012 की शाम की है।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने स्कोप ऑडिटोरियम, स्कोप कॉॅम्प्लेक्स, नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में अनिल कुमार शर्मा को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार में प्रमाण पत्र दस हजार रुपए की राशि दी गई। इंडियन आॅयल की 10 रिफाइनरियों में शर्मा अकेले ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। शर्मा को पानीपत रिफाइनरी में लगभग 10 वर्ष का कार्य अनुभव है
पानीपत. पेट्रोलियमएवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने अनिल कुमार शर्मा को सम्मानित किया।