पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेयरियों के गंदे पानी की निकासी की उम्मीद जागी

डेयरियों के गंदे पानी की निकासी की उम्मीद जागी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाटलरोड पर गांव सौंदापुर के पास स्थित डेयरियों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की उम्मीद जागी है। प्रशासन टीम ने मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश शुरू कर दी है। पैमाइश करने पहुंची टीम का डेयरी संचालकों ने हर तरह से सहयोग करने का वादा किया है। अधिकारियों का दावा है कि बुधवार को पैमाइश का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने शहरवासियों को डेयरियों से निकलने वाले गंदे पानी गोबर से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से डेयरियों को बाहर स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए दो जगहों पर प्लाट भी आवंटित किए गए थे। जाटल रोड पर 32 डेयरियां तो स्थापित कर दी गईं, लेकिन इनसे निकलने वाले गंदे पानी गोबर की निकासी के स्थायी समाधान नहीं कराए गए। इस कारण डेयरियों से निकलने वाला गंदा पानी जाटल रोड पर जमा होने के कारण यह बिखर गया। इससे रास्ता ब्लॉक होने से राहगीरों की भी परेशानी बढ़ गई।

जमीन की पैमाइश शुरू

मंगलवार को समस्या का समाधान निकालने के लिए नगर निगम आयुक्त शिव प्रसाद शर्मा, एक्सईएन रामदास, तहसीलदार चंद्र प्रकाश, कानूनगो हवा सिंह पटवारी धर्म सिंह मौके पर पहुंचे। कमिश्नर अन्य अधिकारियों को जमीन पैमाइश के आदेश देकर लौट आए। अधिकारियों ने पैमाइश का काम शुरू कर दिया।

पानीपत. जाटलरोड पर गांव सौंदापुर के पास भरे पानी की निकासी के लिए निशानदेही करते कर्मचारी।

पानीपत. निशानदेहीकरने पहुंचे नगर निगम के एक्सईएन रामदास, पटवारी धर्मसिंह से जानकारी लेते हुए।

पानी की निकासी का समाधान जल्दी ही हो जाएगा। जमीन की पैमाइश का काम शुरू हो गया है। आधा काम तो पूरा हो गया है और बाकी का काम बुधवार को निपटाया जाएगा। पैमाइश पूरी होने के बाद आगे का काम शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।\\\' -रामदास,एक्सईएन,नगर निगम, पानीपत