फंदे पर मिला युवक का शव
हथवालारोड स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान की सीढ़ियों पर 17 वर्षीय युवक का शव फंदे पर मिला। मृतक की पहचान सीता राम काॅलोनी निवासी रवीन्द्र उर्फ छोटू के रूप में हुई। चौकी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना कर नमूने एकत्र किए। वहीं, दोपहर बाद शव का पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के पिता राजबीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वो समालखा गांव के कुहाड़ पान्ना का वासी है। हाल के दिनों में वार्ड 5 सीता राम काॅलोनी में रहता है। उसके तीन बेटे हैं। बीच वाला 17 वर्षीय बेटा रवीन्द्र उर्फ छोटू एक बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। जो सोमवार रात नौ बजे के करीब घर से खाना खाकर अपनी बुआ कृष्ण को काम पर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वो काफी देर तक नहीं आया। राजबीर के मुताबिक सुबह उसके भतीजे मन्नू ने बताया कि रवीन्द्र का शव हथवाला रोड स्थित बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर की दुकान पर लगी लोहे की सीढ़ियों पर केबल तार से बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिस पर वो अपने भाई बड़े बेटे के साथ मौके पर पहुंचा। वहीं सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाने के बाद शव को परिजनों की मौजूदगी में उतरवाया गया।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि रवीन्द्र ने आत्महत्या की है। उसने ऐसा क्यो किया है, इस कारणों का पता नहीं चल सका है। पिता के बयान पर कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
गलतकदम क्यों उठाया पता नहीं : वहींपरिजन भी घर पर किसी भी तरह की कोई बात से इंकार कर रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि करीब बीस दिन पहले रवीन्द्र का पावटी वासी कुछ युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा जरूर हुआ था। लेकिन उसने ऐसा गलत कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।
समालखा. हथवालारोड पर युवक का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद मौके पर पहुंच जांच करती चौकी पुलिस।
समालखा. हथवालारोड पर युवक का फंदे पर शव मिलने के बाद पहुंचे परिजन कॉलोनीवासी।