पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ग्रुप डी के कर्मी भी बन सकेंगे टीटीई और गार्ड

रेलवे ग्रुप डी के कर्मी भी बन सकेंगे टीटीई और गार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत | अम्बालारेलवे के जीडीसीई परीक्षा पैटर्न में अहम बदलाव करने से रेलवे में काम कर रहे ग्रुप डी के शिक्षित कर्मचारी भी टीटीई और गार्ड बन सकेंगे। पैटर्न में बदलाव से ग्रुप डी के कर्मचारी अब योग्यता के हिसाब से अलग-अलग पदों की परीक्षा दे पाएंगे।

टीटीई, गार्ड सहित अन्य समकक्ष पदों की योग्यता रखते हैं तो वह भी इन परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। चयन के बाद उन्हें इन पदों पर ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। बेरोजगारी के कारण उच्च शिक्षा की योग्यता रखने के बाद भी युवा ग्रुप डी की परीक्षाओं में भाग्य आजमाते हैं, लेकिन चयन के बाद उन्हें प्रमोशन नहीं मिलता है। बोर्ड के फैसले से ऐसे युवाओं को राहत मिलेगी।