पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन कार्ड बनेंगे एक महीने बाद

राशन कार्ड बनेंगे एक महीने बाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत. राशन कार्ड धारकों को नया नाम चढ़वाने, ठीक कराने व कटवाने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार्यालय में कार्यरत सभी स्टाफ मेंबर पुराने राशन कार्डों का कंप्यूटराइज्ड करने में जुटे हुए हैं। इस बारे में कार्यालय के एक दरवाजे पर डीएफएससी की तरफ से यह सूचना कागज पर लिखकर चस्पाई गई है, इसे पढ़कर ही कार्ड धारकों को वापस लौटना पड़ रहा है।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड धारकों ने जमकर बवाल काटा और सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। राशन कार्ड धारक अपने विभिन्न कार्यों को लेकर पहुंचे लोगों को यहां पर कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से सभी राशन कार्डों को ऑनलाइन करने के लिए उनके डाटा को कंप्यूटराइज्ड करने का कार्य 31 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस काम को पूरा करने के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्टाफ मेंबर जुट गए हैं।
पानीपत. डीएफएससी कार्यालय में चल रहे वोटर कार्ड बनाने के कार्य में बाधा डालते राशन कार्ड से संबंधित कार्य वाले व्यक्ति।